Wednesday 26 September 2018

हाले दिल ...

दास्ताँने इश्क सुनायेंगे आज सुनिये  की न सुनिए!
हाले दिल सुनायेंगे,अश्फाक करिये की न करिये!!

जुर्में वफ़ा करतें हैं ,तेरी नफ़रत को आजमाएंगे!
दर्दे दिल सुनाएंगे ,इनायत करिये की न करिये !!

आईना बना के तुझको, रूबरू किया ज़िगर को!
तेरी तस्वीर है ज़िगर में सजाइये  की न सजाइये!!

दर्द के अंधेरे  रफ़्ता रफ़्ता आग़ोश  में लेने लगे!
अब जिन्दगी में चाँदनी रात करिये की न करिये !

मुंतशिर हुवा  ख़्वाबों का नगर ठहरे हुवे हैं  गम!
अलविदा से पहले सलाम कबूल करिये की न करिये!
    🍂🍂🍂🍂🍂🍂🍂🍂🍂🍂🍂🍂
   
                                           🌷ऊर्मिला सिंह

Tuesday 25 September 2018

मन ने आवाज दी.....

कभी कभी मन कुछ कहना चाहता है पर कहाँ .....किससे..... तब कागज के निर्जीव पन्नों पर आपने भाओं को उकेर कर........!

मन ने आज आवाज दी
🍂🍂🍂🍂🍂🍂🍂

मन ने आवाज दी आ फिर कोई नज़्म लिखें....,
दर्द से भरी आँखे को शायद सुकून आजाये!
ये जख्मों का ज़खीरा चल  कहीं और छुपा दे,
या इन्हें पन्नों के हवाले कर पलको को सहलाये!
भीगीं नज़्म शबनमी बूंदों से लिख लबों पे सजाये.....!
आज फ़िर कोई नज़्म लिखे और गुनगुनाये....!

                                      🌷ऊर्मिला सिंह

Sunday 23 September 2018

शब्द.

शब्द फूल से नाज़ुक पत्थर से कठोर होते हैं ,ये यदि दुसरों को मायूस करते हैं ,तो स्वयम के मन को भी अशान्त करतें हैं ।
***********************************
                      शब्द......

शब्द ,शब्द ही नही व्यक्तित्व का आईना होता है
शब्द भाओं में ढल अर्चना और अरदास होता हैं!
🍂🍂🍂🍂🍂🍂🍂🍂🍂🍂🍂🍂🍂
शब्दों के जलवे न पूछो कभी तीर कभी गुलाब है,
शब्दों से चन्दन की शीतलता  का आभास होता है!
🍂🍂🍂🍂🍂🍂🍂🍂🍂🍂🍂🍂🍂
सम्वेदनाओं से अभिभूत  शब्द  दर्द का उपचार है,
शब्द से नफ़रत तो शब्द ही प्रेम का उपहार होता है!
                       ***0***
                      
                                  🌷ऊर्मिला सिंह

Saturday 22 September 2018

तृष्णा का सागर...

तृष्णा के सागर में लिप्त मानव स्वयम को भी भूल जाता है।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹

सागर  सी  तृष्णा, अंत न  जिसका होता
मृग मरीचिका सी तृष्णा जीवन घेरे रहता
मोह ,माया भौतिक जीवन,अपरमित इक्छायें
हे अनन्त!तेरी दिव्य ज्योति मुझे अपनी,
लघुता का पल छिन है आभास कराये!!

मेरे विकल मन की व्यथा  तेरी करुणा हर लेती!
वाष्प सदृश्य मेरी तृष्णा बादल में घुलमिल जाती!
जीवन के भोग विलास कृतमता का आभास दिलाते
मेरा रोम रोम तेरे दिव्य ज्ञान से आलोकित होता!
आकांक्षाओं के सागर से उबार सही राह दिख लाते!

हेअनन्त आशान्ति के सागर से महाशन्ति की राह दिखाते!!
                🌺🌺🌺🌺
               
                                🌷ऊर्मिला सिंह

Friday 21 September 2018

माँ भारती

पावन माँ भारती तेरी धरती.....

शस्य श्यामला है सुन्दर धरती..
हर ऋतु का परिधान पहनती...
प्रकृति नटी नर्तन करती जहाँ...
ऐसी पावन है भारत की धरती !!

हर उत्सव के गीत मनोहर...
पल्लव पुष्पों से सुशोभित...
प्राची और प्रतीची पर बनते..
बहु वर्णों से चित्र मनोहर !!

सैलानिओं के मन को भाती...
ये भारत  की  पावन  धरती...!!

कहाँ  सुलभ  होता पर्वों का अभिनन्दन..!
कहाँ सुलभ होता ऋतुओं का ऐसा संगम..!
झरनों का कल-कल ,उदधि का गर्जन...
थके नयन, विरही मन होते  विश्रामित ..!!

बारम्बार वन्दित है भारत की धरती...!
राम ,कृष्ण ,परमहंस की पावन धरती..!!

                                    🌷 उर्मिला सिंह

Thursday 20 September 2018

सियासत के अंदाज़

सियासतें -अंदाज
***************
पेट की भूख ने रोटी चुरा के खालिया तो उसे चोर  करार कर दिया!
जो मुल्क को डकार गया वो वफ़ादार ही बना रह गया!

मज़हब और इन्सानियत आदमी की फ़ितरत पर रो पड़े!
मज़हब के कंधे का इस्तमाल कर राहोंरस्म का खून कर रहेे!

अपने ज़मीर की बोली लगा रहा आज का इंसान
सियासत में कुर्सियों  की हबस ने क्या से क्याबना दिया!

जिन्दगी आसान कब थी मालिक तेरे  दरबार में
ईमान की चिता सरे आम जल रही जीना मोहाल कर दिया!!
                  ****0****
                                🌷ऊर्मिला सिंह

यादों की घटा.....

यादों की घटा.......

आज यादों की घटा दिल पे छाई है!
नैनो की बारिष भी भिगोने आई है!!

भूल जाओ  हमे,ये हक तुम्हे दिया हमने!
मेरी बात और है रूह से इश्क किया हमने!!

आज फिर मुकम्मल चाँद नज़र आया है!
आज आँखो में अक्स तेरा उभर आया है!!

दिल जीतने की कला में माहिर तो न थे!
वादा निभाने का हुनर इश्क ने सिखाया है!!
                 ****0****
                                🌷उर्मिला सिंह




सियासत जे खेल

सियासत का खेल....
*****************
खाये पैसा देश का नव हजार करोड़,
छुपे हुवे विदेश में रहे फुलझड़ी छोड़!
सुन कर फुलझड़ी  कूद रहे ज्ञानी सभी,
फैलाते सनसनीें है कसर न कोई छोड़ी!
सियासत दार लड़ रहे ,दे दे ताल ज्ञानी,
सत्य असत्य के पेच में फ़स गई जनता सारी  !!
               ****0****
                                     🌷ऊर्मिला सिंह


तन्हाइयाँ...

तन्हाइयाँ...

साथ है  जहाँ , पर चल रहा  दिल  तन्हा तन्हा,
जख्मों का है कारवाँ चल रहा दिल तन्हा तन्हा!

जो फ़रेब खाये हमने गिला उसका  करें क्या
थी इनायत अपनो की संभाला दिल तन्हा तन्हा

चाँद तन्हा,आसमाँ  तन्हा सूरज  भी है तन्हा तन्हा,
दिल मिला कहाँ किसी का,सारा जहाँ  तन्हा तन्हा!

आवारा बादलों सा धुमड़ता रहा ख्याल अपना,
सपने भी कहाँ अपने,छोड़ जायेंगे जहाँ तन्हा तन्हा!

दूर  बहुत  है मन्जिल, धुंधले हो गये ये मंजर सारे,
धुँवा धुँवा सी फ़ज़ा,लौ चिरागों का थरथरा रहा तन्हा तन्हा!!

वादों की पालकी पर बिठा  दिल  तोड़ते रहे सदा
चाँद न तारे जुगनुओं को दिल ढूढता रहा तन्हा तन्हा!
                    *****0*****
            .                              🌷ऊर्मिला सिंह
      

माँ....

माँ शब्द अपने मे पूर्ण होता है,अपनी ह्रदय के इन्ही भाओं की अभिव्यक्ति यहाँ पर व्यक्त किया है।
              ******0 ******

तुम्ही बताओ माँ तुम पर कैसे लिख दूँ  कविता..!!

जन्मों से एक ही शब्द मुकम्मल लगता "माँ"..
कैसे उसको शब्दों में बाँधू ,हार गया मन मेरा ..
बिन तेरे जग में मेरा आस्तित्व कहाँ होता...
तुम्ही बताओ माँ तुम पर कैसे लिख दूँ कविता...!!

माँ!मन के सूने पन की भाषा सुन लेती थी ..
जब भी मन में चींटी से कुछ विचार रेंगते..!
मन के दरवाजे खोल आटा  डाल  देती थी..
बाहों के घेरे में ले मुझे थपकियाँ देती थी...!
स्नेहिल हाथों का स्पर्श सदा सम्बल देता था..
तुम्ही बताओ माँ तुम पर कैसे लिख दूँ कविता..!!

माँ ! विस्मृत नही हुई  आज भी वो स्मृतियां..
छील कर हाथों पर रखना मटर, मूँगफलियाँ..!
मन के छिलके उतार तूने मेरे अन्तर्मन को जगाया..
मेरी वेदना पर मुझसे ज्यादा तुझको दुख होता..
तुम्ही बताओ माँ तुम पर कैसे लिख दूँ कविता...!!

तेरी आँखो से समझी  दुनियाँ और ये दुनियादारी....
परम् अनुभवी तुम थी और तुम्ही थी प्रथम गुरु मेरी.
कविता नही,चरणों पर अर्पित भावों की श्रदांजलि है
माँ तेरी गोदी का सुख जीवन में कहीं नही पाया.. तुम्ही बता शब्दों में बाँध तुझे कैसे लिख दूँ कविता!!

तुम्हीं बताओ माँ तुम पर कैसे लिख दूँ  कविता....!!
                  
                                            🌷ऊर्मिला सिंह







Tuesday 18 September 2018

शूर वीर...

वीरों की कहानी....

अरि का समूल नष्ट करने विघ्नों को जो गले लगाते है
काँटो से घिर कर भी दुश्मन पर विपत्ति बन छाते हैं
लक्ष्या गृह से तप कर जो निकलतें,शूर वीर वही कहलातें
सच के राही पर रंग दुवाओं के अम्बर से बरसते हैं!
                     ****0****
                                    🌷ऊर्मिला सिंह
  

Monday 17 September 2018

शब्द उसके..

शब्द उसके,.......

शब्द उसके ,पास से ऐसे  गुजर गये!
छुपे जख्म  दिल के फिर हरे  होगये!!

छुवन के एहसास से  यादें हुई  विकल !
अतीत  में खोये यादें सहेजते रह गये!! 
                   ***0***
                                       🌷ऊर्मिला सिंह

Sunday 16 September 2018

तन्हाइयाँ .....

तन्हाइयाँ.....

जब से तन्हाइयों में जीने का सलीका आगया ,
तब से खुद को पहचानने का तरीका आगया!!

खामोश लबों की भी अपनी कहानी होती है
जिन्दगी जीने कि येअदा भी निराली होती है!
                  🌹🌹🌹🌹 
                                        🌷ऊर्मिला सिंह


           
              

Thursday 13 September 2018

अन्तर्मन.....

अन्तर्मन की निर्झरणी नित....
सच की राह दिखाती है !!

मिथ्या है नाशवान जगत ये ,
प्रेम,भक्ति भाव आराधना,
है एक यही सत्य जगत में,
सकल जगत को बतलाती!!

पर  मूरख मन ,
माया ,लोभ, मोह के,
भ्रमित  जाल में उलझा....
संवेदना विहीन हो ,
मन की भाषा .....
समझ कहाँ पाता है!!

परोपकार से दूर,
सदा स्वार्थ में अन्धा,
निर्मम कर्म कर जाता है!!

अंत समय जब आता ..
प्रभु की टेर लगाता...
ह्रदय हीनता पर स्वयम को,
धिक्कार लगाता है !!

जन्मों के कर्म....
चल चित्र सरीखे...
आंखों के समक्ष  ,
आता है...
दया, करुणा के भाव तभी
उसे समझ में आता है  !!
         ***0***

                           🌷ऊर्मिला सिंह

Wednesday 12 September 2018

क्षितिज

दूर कही क्षितिज से....लगता है जैसे.....
🍂🍂🍂🍂🍂🍂🍂🍂🍂🍂
धरती व गगन मिले  श्रावणी  उमंग में।
भीनी भीनी बयार बहे संदली सुगन्ध में।
बज रही ....मन तरँग ....उत्सवों के रंग में।
हरित धरा लहरा रही कृषकों के उमंग में।।

तट व्याकुल भये..... मिलन के आनन्द में।
नृत्य भाव जग रहे.... सागर के आनन्द में।
पात पात सुघड़ हो रहे ..वर्षा के नहान से।
वन हर्षित होरहे पी-पी पपीहा की गूँज से।।
                    ****0****
                              🌷ऊर्मिला सिंह

Tuesday 11 September 2018

तन्हाइयाँ

तन्हा....तन्हा...
🌾🌾🌾🌾

साथ है  जहाँ , पर चल रहा  दिल  तन्हा तन्हा,
जख्मों का है कारवाँ चल रहा दिल तन्हा तन्हा!

जो फ़रेब खाये हमने गिला उसका क्या करें
थी इनायत अपनो की संभाला दिल तन्हा तन्हा

चाँद तन्हा,आसमाँ  तन्हा सूरज  भी है तन्हा तन्हा,
दिल मिला कहाँ किसी का,सारा जहाँ  तन्हा तन्हा!

आवारा बादलों सा धुमड़ता रहा ख्याल अपना,
सपने भी कहाँ अपने,छोड़ जायेंगे जहाँ तन्हा तन्हा!

दूर  बहुत  है मन्जिल, धुंधले  हुवे मंजर ये सारे,
धुँवा धुँवा है फ़ज़ा,लौ चिरागों का थरथरा रहा तन्हा तन्हा!!

वादों की पालकी पर बिठा  दिल  तोड़ते रहे सदा
न चाँद न तारे जुगनुओं को दिल ढूढता तन्हा तन्हा!!
                    *****0*****
            .                              🌷ऊर्मिला सिंह
      



यादों की बदली

यादों की बदली
    *********

आज यादों की घटा दिल पे छाई है!
   नैनो की बारिष भी भिगोने आई है!!

भूल जाओ  हमे,ये हक तुम्हे दिया हमने!
मेरी बात और है रूह से इश्क किया हमने!!

आज फिर मुकम्मल चाँद नज़र आया है!
आज आँखो में अक्स तेरा उभर आया है!!

दिल जीतने की कला में माहिर तो न थे!
वादा निभाने का हुनर इश्क ने सिखाया है!!
               🌹🌹🌹🌹
                                🌷उर्मिला सिंह



मुक्तक


आज न संस्कार है न आपस में प्रेम अजीब सी दुनिया होरही.......एक मुक्तक ....
         .           ***0***
जमाना बदल गया या हवा का रुख बदल गया
लगता है यूँ जैसे हर शख्स का चेहरा बदल गया
मान अभिमान की खाईंया गहरी होती जा रही
आज हर शख़्स के आँखो का पानी मर गया!!

                         🌷उर्मिल

Friday 7 September 2018

पलकों के मोती......

पलकों के मोती....
***************
पलकों से मोती चुनूँ
        नैना दियो बहाय
हार गई  अँसुवन से
        कर के लाख उपाय!

  सिसक रही हैं हसरते,
          बैठी हूँ आँख चुराये
खुद  को  ढूढ  रहेे  हम
           बीत गये दिन सारे!

               **0**
                           .🌷ऊर्मिला सिंह

Thursday 6 September 2018

मीत मेरे.....

मीत मेरे.....
***0***
   
मीत मिले..
  दो फूल खिले..
  बगिया महकी..
  जीवन सुरभित..
  अरमान जगे..
   नैन लजीले..
   कुछ शरमाये..
   कुछ सकुचाये..
   सैनन बात कहे..!!

    हम  एक  हुए..
    प्रीत बंधी..
    है रीत यही..
    रात हसीं...
    जज़्बात बहे..
     दिल हार गई...!!

      कंगना खनके..
      पायल झनके..
      बिंदिया चमके..
      मन मीत मेरे...
       प्राण मेरे...
       प्यार मेरा..
       श्रृंगार मेरा..
        दम से तेरे..!!
                       
       हमराज ...मेरे..
       पथ एक हमारे..
       सुख.....दुख
       साथ जियें हम..
       जनम....जनम..
       प्रीत की गागर..
       तुम ही छलकाओ..!!
               ******              🌷उर्मिला सिंह

Saturday 1 September 2018

कर्मों का खाता......

इन्सान चला जायेगा धरा से
कर्मों का खाता रह जायेगा यहाँ
🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾

      तकदीर से पूछा ज़रा!
           क्या लिखा है,
       आज एवम कल में!

       उम्र ने हँस कर कहा!
         अंगूठे की छाप है,
        होने दो जोभी होगा!

    पल ....महीने...साल ...गुजरे,
           धुवां... धुवां ...उड़ा!
       परिवर्तित हुई नश्वर काया,
               खाक में.....!

    आत्मा --परमात्मा का,
             मिलन हुवा!
     कर्म..वजूद ..बना...तेरा,
              यहीं रह गया!
                  ****
                                🌷ऊर्मिला सिंह