Monday 18 July 2022

ॐ नमः शिवाय

आप सभी को सावन के सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएँ........
********0********

मुण्डमाल,बाघम्बर सोहे.
विषधर संग छटा निराली
मस्तक गंगाधर,शशिधर सोहे
हस्त कपाल श्मशान बिहारी।।

योगी,भोगी अरु ध्यानी  ज्ञानी
आशुतोष तुम औघड़ दानी
भस्म,धतूरा  मदार पुष्प भावे..
तुम हो भोलेशकंरअंतर्यामी।।

ॐ नमः शिवाय हिय बसे 
हे !गौरीशंकर,हे!उमापते
जय-जय-जय हे अभ्यंकर 
अब करुणा कर, मेरे परमेश्वर.....।।

         उर्मिला सिंह
    🌼🌼🌼🌼🌼

5 comments:

  1. ॐ नम: शिवाय

    ReplyDelete
  2. ॐ नम: शिवाय।
    बहुत सुंदर आदरणीय दी।
    सादर

    ReplyDelete
  3. ॐ नमः शिवाय। ॐ ऐं ह्लीं श्री पार्वत्यै नमः🙏🙏🙏

    ReplyDelete
  4. भोलेनाथ की सुन्दर अभ्यर्थना! ओम नमः शिवाय 🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏

    ReplyDelete