Tuesday 13 April 2021

नव रात्रि तथा नव वर्ष मंगलमय हो...

मधुमास देगया नव रात्रि, नव वर्ष मंगलमय हो

मधुमास देगया सभी को नव वर्ष मंगल मय हो
      भूल जाएं विक्रम 2077 के गम को
     गुड़ी पड़वा मनाये शुभ मंगल मय को।ज्ञानमय,ज्योतिर्मय शांतिमय हमसबका देश हो।
     
     शक्ति का आव्हान, शक्तिमय देश हो
     अन्न से भरपूर धरा,आदर्शपूरित देश हो
अवनी,अम्बर प्रफुल्लित ,जन- जन में प्रेम हो।   

नव सृजन,नव उद्घोष नव चेतना का प्रकाट्य हो।
      दुर्दिन के बादल छटे मन संगीत मय हो
     जूही बेला खिले रजनीगन्धा की महक हो
प्रफुल्लित, हर्षित देश का नव वर्ष मंगल मय हो।
            ********0********
                  उर्मिला सिंह     
      

18 comments:

  1. आभार आपका पम्मी जी पटल पर हमारी रचना शामिल करने के लिये।

    ReplyDelete
  2. बहुत सुंदर शुभकामनाओं तथा संदेशपूर्ण रचना । नववर्ष तथा नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं एवम बधाई.... जिज्ञासा सिंह ।

    ReplyDelete
  3. बहुत सुन्दर रचना

    ReplyDelete
  4. वाह👌👌 सुंदर गीत नव वर्ष के स्वागत में 🌹🌹🙏🙏❤❤

    ReplyDelete
  5. 🙏🌹🌹🤗
    समस्त साहित्य प्रेमियों को हिन्दू नववर्ष, संवत 2078, मिति चैत्र बदी, प्रतिपदा, नवदुर्गा प्रारंभ और बैसाखी की अनन्य शुभकामनाएं💐🙏👏🏼🌸🥀🌺🌷🌹🍁🇮🇳

    🙏🙏**माँ दुर्गा स्तुति**🙏🙏

    पधारो! आँगन आज माँ!
    ममतामयी, मंगलकरनी,
    सकल संवारों काज
    रोग, शोक,दुःखहरनी!
    रिद्धि- सिद्धि की तुम खान
    सर्व सुखों की दाता,
    बढ़ाओ प्रेम व्यवहार
    तुम्हीं जग भाग्य विधाता!
    ****रेणु***

    ReplyDelete
    Replies
    1. स्नेहिल धन्यवाद प्रिय रेणु नवरात्रि की शुभकामना प्रिय बहन।

      Delete
  6. बहुत सुन्दर।
    भारतीय नव वर्ष की बधाई हो।

    ReplyDelete
    Replies
    1. धन्यवाद डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक 'जी।नववर्ष,नवरात्रि की शुभकामनाएं।

      Delete
  7. रचनाकार को भी नववर्ष मंगलमय

    ReplyDelete
    Replies
    1. आभार विमल कुमार शुक्ल जी

      Delete
  8. बहुत सुंदर रचना...

    चैत्र नववर्ष पर हार्दिक शुभकामनाएं 🌹🙏🌹

    ReplyDelete
    Replies
    1. बहुत बहुत धन्यवाद डॉ शरद सिंह जी।

      Delete
  9. आशाओं से परिपूर्ण, नव वर्ष का स्वागत करता अति सुंदर गीत।

    ReplyDelete
    Replies
    1. हार्दिक धन्यवाद जितेंद्र माथुर जी।

      Delete
  10. वाह!बहुत सुंदर सृजन ।नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँँ ।

    ReplyDelete
  11. बहुत सुंदर, नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

    ReplyDelete