Thursday 26 July 2018

भोजपुरी संगीत आजकल लुप्त होरहा है अतएव उत्तर भारत की प्रसिद्धि कजरी लिखने का एक प्रयास है

बटिया तकत बीते दिन अरु रतिया.... घर आजा सावंरिया,
टिप टिप बरसे बुंदिया निगोड़ी अंखियन से बरसे अंसुवन क धरिया ...
घर आजा सावंरिया...... काली बदरिया....खनके है चूड़ियाँ .... देवरा करे ला ठिठोलिया,
डर मोहे लागे ,बदरा डरावे ... रतिया में चम चम,चमके बिजुरिया.....
घर आजा सांवरिया......
सोलहो शृंगार मोरे मनवा न भावे... धानी चुनर मोरा जियरा दुखावे..
.बैरन भइ सावन की बुंदिया ..... कासे कहूँ हियावा के पीरिया
.घर आजा सांवरिया....
सावन न भावे, भादो न भावे... भावे न कोई त्यौहरवा.....
सखियाँ न भावें , झूला न भावे .. .. बैरन भई मोरी पांव की पैजनिया.....
घर आजा साँवरिया.....
                               🌷उर्मिला सिंह

3 comments:

  1. बेहतरीन..
    सादर

    ReplyDelete
  2. वाह! बहुत बेहतरीन मीठी अभिव्यक्ति! बधाई और आभार!!!

    ReplyDelete
  3. बहुत सुंदर दी आप तो जादूगर हो मन मोह लिया ।
    अप्रतिम लेखन ।

    ReplyDelete