Sunday 19 March 2023

प्रार्थना.....

प्रातः वन्दन🙏🏻🌹🌹

मैं नित्य गल्तियां करती हूं
तू नित्य क्षमा करता है।
मैं  आदतें सुधारती नही
तूँ  कृपा बरसाना भूलता नही।
 मैं जैसा चाहती तूँ वैसा ही है
 पर तेरे हिसाब से मैं नही हूँ।
 मुझे अपने हिसाब से ढाल दे
 मेरी हर गलतियां सुधार दे..
 तेरे चरणों की धूल मिल सके
 मुझे नाथ ऐसा इंसा बना दे।
 🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺
    मंगलमय सुप्रभात🙏🏻🙏🏻

Monday 6 March 2023

बुरा न मानो होली है

बुरा न मानो होली है.......

जोगीरा... सर ..रर...र....l2l
बाजत झाल मजीरा और मृदंग  ....
जोगीरा    सर ... रर...  र   l2l

 थिरकत पांव बजत पयजनिया..
 मनवां हुआ मलंग .....
 जोगीरा   सर.. रर ..  र.... l2l

फागुन की मस्त तरंग 
घुलने लगा है मन में रंग...
चाभत पान,अधार भये लाल 
पियत गिला सिन भंग.......
जोगीरा   सर... रर ...र .......l2i


भींगा लहंगा भींगी आंगिया भींग गई हैचुनर
राग रंग,रस छंद बहे कंगन बाजे खन खन
जोगीरा     सर .रर...र. ......l2l

 
 फागुन की मस्ती में घूमें मतवालों की टोली 
 गुनगुन करता भृमर सुनाये कलियों को होरी
 जोगीरा  सर ...रर  ...र...    l2l

 सदभावों  की गुझिया,प्रेम मिश्रित है भंग..
 पीकर मस्त हुए, भूले द्वेष भाव और रंज...
 जोगीरा    सर... रर .... र . ...l2l


                               .... उर्मिला सिंह