Friday, 6 December 2019

समय की रेत पर.......

समय की रेत पर...
जाने कितने निशाँ हमने पाये ;
कुछ मिट गये .....
 कुछ को हमने मिटाये  !

ज़िन्दगी के ..किताबों से.....
यादों के फेहरिस्त में......
कुछ एहसास रख्खे ....
कुछ अल्फ़ाज़ हमनें मिटाये !

उम्र बीतती है ... पर् .....
कारवाँ  ख्वाहिशों का रुकता नहीं .....,
कुछ मिट गईं हसरते....
कुछ वक्त की रेत ने दबाए !

समय के ! गुलाम है हम सभी ......,
 इसके पहियों में ..बंधे घूमते ही रहे..!
  समय  मुठियो से फिसलता रहा.....
    हम देखते रहे....
  छल कते आशुओ  को..... 
  .रोकते रहे, बस रोकते रहे !!
  
 
                                #उर्मिल
 

                  

Thursday, 5 December 2019

प्याज रानी...

इतराती फिर रहीं सब्जियों की महारानी प्याज रानी 
भाव न पूछो इनके शतक लगा रहीं प्याज महारानी 
सलाद सर पकड़ कर बैठा, रो रहे टमाटर गाजर की यारी 
सिर पकड़े हम भी बैठे स्वाद विहीन हुई सब्ज़ी सारी! 
.                       *****0*****
                          उर्मिला सिंह 


    

Tuesday, 3 December 2019

आज के मसीहा

वोट तो ले लिये आज के मसीहा हम गरीबों से 
गरीबों की रोटियों का भी ज़रा ख्याल रखना 
हम ही तक़दीर लिखते हैं तुम्हारी याद रखना 
विजय पराजय में भी बदल जाती है हम गरीबों से! 
                      ****0****
                      उर्मिला सिंह 

 


खंड खंड में

     खंड खंड में बटी खंडित ही रही
     साँसे अपनी  पर अपनी न रहीं
     जीवनदायीनी है पर पूज्यनीय नहीं
     गृहलक्ष्मी है पर गृहस्वामिनी नहीं

धर्म ग्रन्थों में वंदनीय है कविताओं में पूज्यनीय है 
**************************************

इन्हीं प्रवंचनावो की जीती जागती तस्वीर में आखिर कब तक नारी बन्दी बनी रहेगी? कबतक शोषण होता रहेगा 
नारियों का! 

यह एक पश्न है जो सभी से है....... 

पटाखे, फूल झड़ी, धुआं से प्रदुषण फैलता है! उसके लिए
केंद्र सरकार, राज्य सरकार दूर करने के लिये प्रयत्न शील हैं अच्छी-बात है..........
                       परन्तु बच्चियों औरतों के साथ जो दरिंदगी का नग्न नृत्य हो रहा है उसके लिये सरकार, राज्य सरकारें 
मौन क्यों? ये पश्न किसी एक का नहीं समस्त नारी वर्ग का 
है! निर्भया से लेकर आजतक जो भी हुआ किसी को भी न्यायपूर्णतः नहीं मिला क्यों?
 यह पश्न यदि आपके भी सम्वेदनशील ह्रदय को द्रवित करता हो तो कृपया नारी के लिये रक्षक के रूप में सामने आयें! 

                         उर्मिला सिंह 







     

Monday, 2 December 2019

मन ही मन उसे पुकारूं.....

मन ही मन में उसे पुकारूँ
रूप सलोना हृदय बसाऊँ
बिन उसके जीवन बेकार
क्यू सखि साजन?न सखि माधव!!

नित्य वही मुझे उठाये
मन में प्रकाश पुंज भर जाए
उन बिन सर्वत्र अँधेरा छाये
क्यूँ सखि साजन?न सखि भानू!!

उससा रूप न कोई दुजा
देखत मन प्रेम में भीगा
प्रेम की नगरी का है राजा
क्यूँ सखि साजन?न सखि चन्दा!!
                  # उर्मिल

बच्चों को कुछ दिन बच्चा रहने दो.....

कुछ दिन तो बच्चों में बच्चा जिन्दा रहने दो
गीली मिट्टी हैं ये अभी इन्हें  सच्चा रहने दो
कुछ दिन चिड़िया,तोता उड़ कह खुश होने दो 
हकीकत से रूबरू आहिस्ता आहिस्ता होने दो!!

                 🌷उर्मिला सिंह

Sunday, 1 December 2019

सुनहरा शहर अब कहीं खो गया.....

सुनहरा शहर अब कहीं खो गया है
सिसकती रातों में शहर सो गया है
भावनायें मर चुकी आह भरता जिस्म.....
विवेक शून्य पत्थर इन्सान हो गया है!!

कायर दरिंदां पुरुष वर्ग अब होगया 
जानवर से भी बदतर इन्सान होगया 
कब तक न्याय को तरसती रहेंगी नारियां 
दरिंदगी की आग में जलती रहेंगी नारियां!! 

तुम्हें पुरुष कहने में भी शर्म सार शब्द होते 
तुम से,बाप भाई के नाम भी कलंकित होते 
लाश को भी,तुम जैसे निकृष्ट जब नहीं छोड़ते 
कैसे तुम अपनी बहन बेटियों को होगे छोड़ते!! 

हर बार यही होता है हरबार यही होगा 
जुबान पर ताला बहरा कानो वाला होगा 
संविधान की दुहाई देने वाले ख़ामोश रहेंगे बस 
व्यथित कलमकार रिसते घावों से पन्ने भरता होगा!! 

               .... उर्मिला सिंह.... 

















Shb