Wednesday, 8 January 2020

दिन ब दिन विद्या का मन्दिर.......

दिन ब दिन विद्या का मन्दिर..... 
 
 सियासत के हाथों कठपुतली हो गई 
 दिन ब दिन देश भक्ति  बेसुरी हो गई
 माना कि जनतंत्र में अधिकारों की भरमार है
 पर कर्तव्य के पाठ पर क्यों मची हुई चित्कार है! 

सुप्त जानवर बसा है सियासत के इस खेल में 
युवावो के जज़्बातों से हर वक़्त खेलता खेल है 
नहीं चिन्ता सियासत को युवाओं के  भविष्य का 
सियासत भूल बैठी देश हित  कुर्सी के इस खेल में!! 

जल रही देश की संपत्ति जो देशवासियों की कमाई है 
विपक्ष ये विरोध नहीं,तुम्हारे मरते ज़मीर की कहानी है
कब तक छलोगे जनता को संविधान बचाओ की आड़ में 
कितना भ्रमित  करोगे जनता को तुम बापू के नाम से!! 
                      ******0******

                          उर्मिला सिंह

Monday, 6 January 2020

फूलों का राजा.... गुलाब

जैसे अम्बर में चमकता आफताब  है!
गुलशन में फूलो  का  राजा  गुलाब  है!!

सुन्दरता की मिसाल बता तुझे क्या  दूँ  !
तिरी खुशबू का नशा छलकता जाम है!!

तुझसे प्रेमियों का गुलशन आबाद है!
प्यार का नज़राना खिलता गुलाब है!!

काटों  में  मुस्कुराहट  तेरी  बेमिशाल  है!
दर्द में जीने का हौसला तेरा होता कमाल है!!

तेरी पंखुड़ियों पे टपकते बादल के अश्क को!
मोती का खिताब देना लगता लाजबाब हैं!
                     ****0****

               🌷उर्मिला सिंह









Wednesday, 1 January 2020

नववर्ष खड़ा है....

खुशियों का खज़ाना लिए नव वर्ष खड़ा है... 
 उम्मीदों का चमन  लिए नव वर्ष खड़ा है... 

बीते पलों को मन के कोने में छुपा के, 
नव संकल्पों से मन को सजा के, 
जिन्दगी में आगे बढ़ते रहें.... 
थके नहीं रुके नहीं
निरन्तर कदम आगे बढ़ते रहे ! 


नव वर्ष अपनी बाहें पसारे खड़ा है.... 
आने वाले दिनों को बेहतर बनाने खड़ा है! 

गुज़रे दिनों की त्रुटियों से सीख ले, 
कुछ ऐसा जतन करें.... 
न हो नफरत दिलों में किसी के.. 
ज़न ज़न को जागृत करें..... 

है आव्हान यही आज नव वर्ष का.....
नई भोर, नव आश लिए नव वर्ष  खड़ा है !

अब न हो मौत सस्ती.. 
राखी के धागे न टूटे किसी के... 
चूड़ियों की खनक सलामत रहे... 
माँ से बेटा  जुदा हो न कभी... 
संबन्धों की नई मिसाल कायम करे! 

मतभेदों को भुला, नव वर्ष का स्वागत करें.. 
दे रहा यही संदेश, नव वर्ष बाहें पसारे खड़ा है ! 

देश की हिफाज़त करना है कर्तव्य सबका.. 
सत्य अहिंसा  ही धर्म हो भारत में सबका.. 
नव निर्माण, नव विकास में सहयोग हो... 
खुशहाली से भरा आपना भारत देश हो! 

इसी सपने को साकार करना है अब हमें .... 
मिल जुल कर नव वर्ष का अभिनन्दन करना है हमें! 

वतन के ख़ातिर जिएं, वतन के ख़ातिर मरें... 
ये ज़ज्बा हो  दिलों में सभी भारतियों के.... 
नया भोर है, नया वर्ष है, 20,20 का दम दिखाएगा.. 
हर्षोल्लास के राग रंग में भारत अपना दम दिखाएगा!

फ़िज़ाओं में मोहब्बत ही मोहब्बत की खुशबू होगी... 
यही उपहार देने नव वर्ष बाहें पसारे खड़ा है !! 

                                            .. उर्मिला सिंह 










Thursday, 19 December 2019

बात तो चुभेगी........ 

नफरत की आग में झोंकने वाले लोग कौन हैं, देशभक्त तो हो नहीं सकते, जो देश की सम्पति जलाने पर तत्पर हो वह ढोंगी देश भक्त ही होगा! 

शिक्षा व्यर्थ है मानवता के अभाव में! यदि शिक्षा में देश भक्ति भाईचारा त्याग करुना समाजिक चेतना चारित्रिक भावना का संचार न कर सके तो वह शिक्षा व्यर्थ है!
         जो शिक्षा भीड़तंत्र में बदल कर हिंसा पर उतर जाए ऐसे शिक्षित वर्ग को बुद्धजीवी कहना गलत होगा

********************************************

जागो राणा प्रताप शिवाजी के वंशज
जागो भारत के तरुणाई
आज फिर जयचंद एकत्र हुए
माँ भारती के आखों में फिर आंसू आए
आज फिर जल रहा सत्य 
असत्य सीना ठोक खड़ा है 
छल बल की लपटों में 
राष्ट्र प्रेम फिर जल रहा है 
आज अगर सोए रह जाओगे...... 
आने वाला भविष्य तुम्हें 
कभी माफ  नहीं कर  पायेगा..... 
यह दंश सदियों तक तुम्हें रुलायेगा... 
 झूठ, नासमझी के इस चक्रव्यूह को 
नष्ट करने का बनता है दायित्व तुम्हारा!
जागो भारत के सपूतों जागो....... 
    
स्वर्णिम प्रभात की आश में........💐💐💐💐💐

          उर्मिला सिंह

Wednesday, 18 December 2019

कर्म ही तेरी पहचान है

कंटकमय पथ विरासत तेरी सम्भल सम्भल कर चलना है !चलन यही दुनिया का  पत्थर में तुमको  अब ढलना है !

उर की जलती ज्वाला से  मानवता को जागृत करना 
जख्मी पाँवों से ही नवयुग का शंखनाद अब करना है !!


 हरा सके सत्य को हुवा नही पैदा कोई इस जग में !
असत्य के ठेकेदारों का ,पर्दाफास तुझे अब करना है !

वक्त से होड़ लगा पाँवों के छाले अब मत देख !
सुनने को आकुल माँ भारती अब गर्जन करना है !

दृग को अंगार बना हिम्मत को तलवार बनाना है...
दुश्मन खेमें में खलबली मचेे कुछ ऐसा अब करना है !!


तुम सा सिंह पुरुष देख भारत माँ का निहाल नयन है .
कोहरे  से आच्छादित पथ है पर कदम न पीछे करना है 

मिले हुए शूलों को ही अपना रक्षा कवच बनाना है 
कर्म रथ से भारत का उच्च भाल पुनः तुझे अब करना है !!

                          ****0****
                                               🌷उर्मिला सिंह
                                               








Monday, 16 December 2019

विवशता मन की

      भाओं से अविभूत ये मन 
     रीति जगत की कैसे समझे!
     कोलाहल ही कोलाहल है,
     मन संघर्षों  से  कैसे  जूझे !

     जग में भीड़ बहुत है
     तन्हा-तन्हा है ये मन !
     खोया प्रीत का मधुबन,
     मिलता कब मन से मन !!
   
      हर चेहरे पर आवरण 
      रंग अहम का गहरा है
      सुने टेर कौन दिल की,
      सभी यहाँ अकेला है !!

     अनकही व्यथा ,कैदी मन
     शब्दो को बनवास मिला
     मन की पाती  का गुलाब
     बिन उजास गन्धहीन हुवा!!

     अन्तस् में तूफान मचा करता
     अनुरागी मन  क्रन्दन  करता
     आंसू के मोती रात में खनके
     पल पल गिनू व्यथा के मनके!!
    
          ****0****
                  🌷ऊर्मिला सिंह





       
       

Sunday, 15 December 2019

हंगामा....

कभी सड़कों पे हंगामा कहीं नफरत की आवाजे,
तुझी से पूछती भगवन इंसानी तहज़ीब क्या है!

 
किसी के टूटते ख्वाब कोई सिसकिया ले के रोता
जो आदी है उजालों के उन्हें पता क्या, तीरगी क्या है!

दौलत,ओढ़न दौलत,बिछावन दौलत जिन्दगी जिसकी ,
वो क्या जाने भूखे पेट  सोने वालों की बेबसी क्या है!!

सीना ठोक कर जो देश भक्त होने का अभिमान करते 
वही दुश्मनों का गुणगान करते,बताओ माज़रा क्या है!!

तोहमत ही तोहमत लगाते एक दूसरे पर हमेशा
कभी आईने से पूछो तुम्हारे चेहरे की असलियत क्या है!!