Tuesday 22 January 2019

बचपन...

नजाने कितने बच्चे फुट पाथों पर पैदा होते , बड़े होते और वहीं मर जाते हैं। यही उनके जीवन की सच्चाई है ।सरकारें आती हैं , चली जाती है,  उम्मीदे बंधाती हैं और तोड़ती है । परन्तु उनके जीवन में रत्ती भर भी फर्क नही आता है.....।
इसी तथ्य से आहत ये चंद पक्तियाँ  :-

बचपन  फुटपाथों पर बिताती है जिन्दगी..
दर्द, के कालिखो में  जीती  रहती जिन्दगी..
फिर भी उम्मीदों का सहारा लेती है जिन्दगी..
उम्मीदों से ही बार - बार छली जाती है जिन्दगी!!
                     ****0****
                                         🌷उर्मिला सिंह

,

No comments:

Post a Comment