Saturday 25 January 2020

वन्देमातरम.....

======
हम देश भक्ति के गीतों को गुन गुना ले,
आज़ादी के ख़ूब नारे लगा ले;
भाषण के दो -चार पन्ने सुना दे,
पर होता नहीं कुछ इससे दोस्तों;
हिम्मत है तो कुछ कर के दिखा दो |
         =====0=====
याद करो शहीदों की कुर्बानयों को 
लिख दिया जिन्होंने अपने लहू से ,
आज़ादी की अनगिनित कहानियों को ;
उठो, जागो ,मिटा दो पनपते भ्रस्टाचार के नासूर को ।
देशभक्ति के आगे गौड़ है जिन्दगी भी 
ये सन्देश दो देश के हर बूढे बच्चे जवान को  !!!
              ===0===
                                ? उर्मिला सिंह 

4 comments:

  1. जय हिन्द बिल्कुल सही उर्मिला जी
    जिन वीर शहीदों के बलिदान और लहू से इस देश को आजादी मिली उनकी कुर्बानियों को हमें कभी नहीं भूलना चाहिए

    ReplyDelete
  2. बहुत सुंदर और सार्थक सृजन दीदी।जय हिन्द वन्दे मातरम्

    ReplyDelete
    Replies
    1. प्रिय अनुराधा स्नेहिल धन्य वाद

      Delete