Tuesday 25 May 2021

कोविड 19 तुम इतने बेशर्म क्यो......

हे कोविड महाराज,
बिन बुलाए मेहमान
अब तो करो प्रस्थान
दाना पानी सब चुक गया
बेबस हुआ अब इन्सान ।
कितनी ख़ातिर किया तुम्हारी
कितने इंजेक्शन  लगवाए
विदेशों  में भी  सरकार ने
तेरे खातिर इंजेक्सन भिजवाए
पर विपक्षी दलों को
 बसुदेव कुटुम्बकम भाव नही भाए।

मास्क, दूरी , हाथ धो- धो कर 
जीना हो गया अब  तो  दूभर
हाथ जोड़ विनती करू तेरी
अब तो पिंड छोड़ो  हम सबकी
क्या इतने आदर से भी 
तेरी प्यास नही बुझती !

भाई - बन्धु , नाती -पोते
फंगस -उजला,काला, लाल, पीला 
बुला रहे बेशर्मी से सबको
वंशवाद को बढ़ावा देते हो -
अब तो निर्मम बख्स दे हम सब को ।

 पर  ये याद सदा रखना
 देवों की यह धरणी है
 विनाश तेरा निश्चित है
 गर्दन मरोड़ , चिकित्सक
 सही जगह तुझको पहुँचाये गा
 कितना भी हांथ पांव मारेगा
 वक्षस्थल  चीर , खून तेरा पीने
 एक बार फिर नरसिंह अवतार आएगा ।।
      ******0******
                        .....उर्मिला सिंह


 

2 comments:

  1. वाह, बस यही आस्था बानी रहे । इस महामारी का नाश भी संभव हो जाएगा ।

    ReplyDelete
  2. हार्दिक धन्यवाद संगीता स्वरूप जी।

    ReplyDelete