Thursday 30 December 2021

कुछ भाओं के पुष्प.....

राज-ए दिल न कहो किसी से अजीबोगरीब दुनिया है,
जो दोस्त है कल वही दुश्मन भी हो सकता हैं।
          ******0******0******

गुलशन में फूलों  से ही नही कांटों की भी जरूरत होती हैं
जिन्दगी में खुशियां ही नही अश्को की भी  जरूरी होती हैं ।।
            ******0******0******

कुछ लोग यादों के गहरे निशान छोड़ जातें हैं
बहार हो या खिज़ा यादों के चिराग जलाजातें हैं।
        ******0******0******0

जिन्दगी चलते चलते जब थकान से चूर होती है
सांसो से कहती है "दोस्तआ चल कहीं और चले"
         ******0******0******
कुछ जख्मों के भरने में देर बहुत लगती है
जख्म देने में जब अपनो की इनायत होती है।
      ******0******0******
हौसलों को जिंदा रखने की कोशिस तो कर
जिन्दगी है गर तो ठोकरों से घबड़ाया न कर।
         ******0******0******
तेरे कदमों के रफ़तार से मुक़द्दर भी पशेमां होगी
तेरे हौसले की हिम्मत मुक़द्दर को भी  झुका देगी।

          ******0******0******
                   उर्मिला सिंह



8 comments:

  1. बहुत बहुत सुन्दर

    ReplyDelete
  2. सराहना के लिए बहुत बहुत धन्यवाद।

    ReplyDelete
  3. जी नमस्ते ,
    आपकी इस प्रविष्टि् के लिंक की चर्चा कल शनिवार(०१ -०१ -२०२२ ) को
    'नए वर्ष की ढेर शुभ-कामनाएँ'( चर्चा अंक-४२९६)
    पर भी होगी।
    आप भी सादर आमंत्रित है। सादर

    ReplyDelete
  4. अनिता जी हमारी रचना को चर्चा पटल पर रखने के लिए हार्दिक आभार।

    ReplyDelete
  5. वाह!उर्मिला जी ,बहुत खूब!

    ReplyDelete
  6. सुंदर रचना आदरणीया🙏

    ReplyDelete
  7. वाह बहुत ही बेहतरीन

    ReplyDelete
  8. बहुत बहुत सुंदर दी, हौसला अफजाई करते शब्द।
    नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं आपको सह परिवार जनों के।

    ReplyDelete