वेदनाओं के ज़हर पीते, हम अकेले तो नही...
हसरतों के पल संजोते, हम अकेले तो नही...
फ़िर यहां लगता नहीं क्यों कोई चेहरा अपना...
वेदनाओं के हर पल जीते हम अकेले तो नही!!
मन वीना के तार घायल हो रहे प्रतिपल...
धड़कने भी अपनी बेसुरी हो रहीं प्रतिपल...
कश्तीयां डूबती हैं,क्यों सदा किनारो के पास
हैं मचलती लहरें,किनारों के लिए क्यों प्रतिपल!!
आस का पक्षी फडफडाता,उम्मीदों की शाख पर
मन की डारियां झुला झूलाती पीले पीले पात पर
चट्टानों की दरारों से झांकता सहमा सा उजास है
वेदना की मुस्कान अँधेरों से मिली सौगात है!!
भूखे पेट की वेदना चुभती शूल सम ह्रदय में
सूखे स्तनों को झिंझोडता बच्चा,पीर उठती ह्रदय में
मजबूरियां मां की बताएं.कैसे ह्रदय हीन जगत को
भूख की आग में जलती न जाने कितने बस्तियां__
वेदनाओं के इस मौन, निर्मम, शहर में.........
वेदनाओं के पल को जीते रहते हम प्रतिपल
आस का पक्षी फडफडाता मन में है प्रतिपल!!
*****0*****0******
🌷उर्मिला सिंह