Monday, 16 March 2020

औरत में धधकता महाक्रोश है....

जो कहना है कहो औरत में धधकता महाक्रोश है 
 
       औरत प्रेम वात्सल्य का सतत कोष है
        तो वह दुर्गा, चंडी का मुखर रोष भी है
        वह बिलखती रोती सीता सावित्री सलमा है
        तो बुझी हुई राख में छुपी हुई चिनगारी है 
        
   जो कहना है कहो वह गृहस्थ का मुक्त बोध है!!

          नारी अनुपम उपहार मनोहर प्रकृत का
          उसके हाथो से इंसानियत होती सिंचित
          सेवाभाव से भरा हुआ मन है जोशीला
          उसमें सिमटा बहू पुत्री का आदर्श है !! 

     जो कहना कहो औरत में धधकता महाक्रोश है!!
     
           कीट पतंगो सा जीवन उसे स्वीकार नही
           कुचली मसली जाए अब वो हालात नही
           उसमें महकता कस्तूरी का टुकड़ा है...... 
           नफ़रत का करती कभी वो व्यापार नहीं!! 
           
  जो कहना,कहो औरत में विनम्रअभिलाषाओं का कोषहै

                 ******0******0*******
                             उर्मिला सिंह 
           

छोटी - छोटी बातें जब बन जाती यादें.....

छोटी _छोटी  बातें  बन जाती जब यादें
शबनमी बूँदी बन पन्नों पर बिखरती यादें!

नीले नीले अम्बर, तारों की छाँओं में तब--
लुका छुपी दिल में खेला करती मधुरिम यादें!

सुख- दुख के मधुमय धूप - छाँह में
पलकों के चिलमन में नृत्य किया करती यादें!

उन यादों की मीठी मीठी कितनी अभिलाषाएं
जीवन प्रांगण को चुप चाप चकित सुरभित करती यादें!

सागर की लहरों सी कलोल करती उर में
आहिस्ता-आहिस्ता जीवन तट से टकरा ओझल होती यादें! 
                        *****0*****
                         उर्मिला सिंह.

Friday, 6 March 2020

नव युग की नारी हूं....

नव  युग  की नारी है पँखो  में उड़ान  भरने दो!
सदियों बाद खुली हवा में खुल के सांस लेने  दो!!

       अभी कुहरे को कुछ और छटने दो!
       अम्बर में कुछ तेज रोशनी होने दो!!
       अभी तो जंजीरों को खोले हैं हमने!
       विस्तृत गगन को जरा तो तौलने दो!!

नव युग की नारी नव आसमाँ में उड़ान भरने दो!
सदियों बाद खुली हवा में खुल के साँस लेने दो!

      लगाये घात अनेको यहाँ बाज बैठे हैं !
      उनसे बचने के पैतरे भी सीखने दो!!
      पर कतरने को तैयार जल्लाद बैठे  हैं
      उन्हें सीख देने को खड्ग हाथ लेने दो
   

नव युग की नारी नव आसमाँ में उड़ान भरने दो!
सदियों बाद खुली हवा में खुल के साँस लेने दो!

     समाज की अवहेलना सह जीते रहे सदा
     व्यंग वाणों से ह्रदय छलनी होता रहा सदा
     कलियाँ मसलती रही अहम हँसता रहा !
     अहम की गूंज का हथियार लेने दो जरा!!

नव युग कि नारी नव आसमाँ में उड़ान भरने दो!
सदियों बाद खुली हवा में खुल के साँस लेने दो!
       
         ऋचाएं काव्य सभी आज झूठे हो गये!
         ‎तुलसी कालिदास जैसे भाव लुप्त हो गए!!
         ‎हमें सीख मत  दो सीता और राधा की!
         ‎हमें विरांगना बन जीने का आशीर्वाद दो!!

नव युग की नारी नव आसमाँ में उड़ान भरने दो!
सदियों बाद खुली  हवा में खुल के साँस लेने दो !  

          ऊँच नीच धर्म की राज नीत करतें हो सभी!
          ‎बलात्कार रेप धर्म की नही, नारी की होती!!
          कानून पुलिस सियासत सभी ख़ामोश होते!
          आँखो से अंगारे बरसते दरिंदे जब खुले आम घूमते !

    नव युग की नारी नव आसमाँ में उड़ान भरने दो!
    सदियों बाद खुली हवा में खुल के साँस लेने दो!
           ‎                                    
           ‎                                         #उर्मिला
           ‎
           ‎
          ‎      ‎
         ‎


Sunday, 1 March 2020

रात. भी हो गई दुश्मन क्या करें........

रात भी  हो गई है दुश्मन क्या करें!
नींद आती नही ,पल एक क्या करे!!

सुधियाँ बैठी रही किये अनशन रात भर
फिज़ाएं खामोश,पुष्प भी मुरझाने लगे 
सही जाती नही, जिन्दगी की ये घुटन 
प्रीत भी होती रही ,घायल रात भर !!  

नीद आती नही ,पल एक भी क्या करें!!ओ0पी

चाँदनी सांकल खटखटाती रही बैचैन हो
तारिकाएँ भी बन गई बैरी, बता क्या करें!
अश्क से भरे नयन,याद आते रहे रातभर,
साँसों की रेजगारी ,शोर करती रही क्या करें

नींद आती नही पल एक भी क्या करे!!

बाँसुरी का स्वर, अनवरत गूंजता रहा,
पुरवाई लटों को छू ,दिलासा देती रही,
सागर की लहरें तरसती रहीं किनारों के लिए
स्वरों से  हो गई ,अनबन क्या करें !!

नीद आती नही, पल एक क्या करें!

तुम न आये दीप जलता रहा रात भर,
प्रतीक्षित नयन राह देखते रहे रात भर!
आशाऐं खंडहर होने लगी पल पल,
प्रीत की डगर,अंधेरा ही अंधेरा हो गया!
चाँदनी सँग मेरे सिसकती रही रात भर!!


नींद आती नही पल एक  क्या करें!
रात भी होगई है दुश्मन क्या करें !!
                 -------0------
                🌷 उर्मिला सिंह 












Saturday, 29 February 2020

आशा की पतवार....

नाविक ले चल दूर कहीं दूर.......
जहाँ विस्वासों की कश्ती हो...
आशा की हो पतवार...
हम हो तुम हो और हो अपना प्यार.....
नाविक ले चल दूर कहीं दूर......

 जहाँ सूरज प्राणों में ऊष्मा घोले
 कुहू कुहू ‎अमराइ में कोयल बोले 
 ‎जहाँ मञ्जरी की खुशबू बागों में
 ‎साँसों में प्रीत प्यार की  संदल महके
 ‎नाविक ले चल दूर कहीं दूर....
 ‎
एतबारों की सीढ़ी पर चले जीवन भर
जहाँ सरगम मेरी ,आवाज तुम्हारी हो
जहाँ हास तुम्हारा हो खनक हमारी हो
नाविक ले चल दूर कहीं दूर.......
                           #उर्मिल

Thursday, 27 February 2020

नम आंखे......

नम हैं आंखे दिल में शोर बहुत है
हाथ में कलम दंगाइयों पर क्रोध बहुत है 
सिमट के रह गईं बस्तियां मोहब्बत की यहां 
इन्सान अपने चरित्र से गिर गया बहुत है!! 
                ******0******
आईना किसी को गलत नहीं बताता 
वक्त लहर है किसी को नहीं बख्शता, 
                  *****0*****
समय के संग होड़  लगा के चल ने वाला 
लहुलुहान पाँवों से काटें नहीं निकला करता! 
                  *****0*****
लहुलुहान हुई दिल्ली अपनों ने ही ज़ख्म दिया 
नफ़रत की आग जला सियासत अपना खेल दिखाता!! 
                . *****0*****

       









Thursday, 20 February 2020

मुझे शर्तों में मत बांधों.....

मुझे शर्तों में मत बांधो मुझे प्यार करने दो
क्षणभंगुर है ये जीवन मुझे इतबार करने दो
अमरलता  बन के  रिश्तों की डोर  फैली है....
इसे सासों में महसूस कर जीभर के जीने दो!!

जो सपने देखें  है उन्हें आँखों मे ही पलने दो 
उम्मीदों से बँधी जिन्दगी को न तोड़ो जीने दो 
भीनी भीनी महक होगी ईन क्षणों की जिन्दगी में 
मुझे ईन पलों  जीने दो न कोई शर्त बांधों!! 

सागर बन सकती हैं ये आंखे तो आज बनने दो
अश्रु दर्द  बन छलक  पड़ता है तो  छलकने दो
प्यार की प्यास बुझती है इसी शर्त से अगर......
गवारा हर शर्त है मेरी आंखों में आँसूं रहने दो!!

              🌷उर्मिला सिंह