Wednesday 20 March 2019

होली प्रेम सद्भावना का प्रतीक है हिलमिल कर त्योहार मनाने की प्रथा है।

होली की बौछार मन के रंगों के साथ
******************************
सतरंगी बौछार आज की होली है
💐💐💐💐💐💐💐💐💐

मन करता अल्हड़ सी बाला बन जाऊँ आज ,की होली है
तन मन  फाग  रंग में  रंग जाये  आज  ,की होली है

रंगों की बौछार से धरती अम्बर हुवा लाल आज कीहोली है
बागों में अमिया महके कोयल छेड़े तान आज की होली है !!

कर लो  पाक से अब दो -  दो  हाथ आज की होली  है
सबक सिखाओ हत्यारों को मिलके आज की होली है।

हुवा खूब आदर्शवाद, सिंह नाद करो आज की  होली है
घर के गद्दारों को करदो मटिया मेट  आज की होली है!!

गुझिया की मिठास से मन होजाये गुलजारआज की होली है
ईर्ष्या द्वेष का करो हवन हिलमिल गावो फाग आज होलीहै!

                                 🌷उर्मिला सिंह

2 comments:

  1. Plz WhatsApp Garup add me my no. 9587656106

    ReplyDelete
  2. रंगो के तयोहार होली के पावन अवसर पर आप को हादिक शुभ कामनाएं ।

    ReplyDelete