दास्ताँने इश्क सुनायेंगे आज सुनिये  की न सुनिए!
हाले दिल सुनायेंगे,अश्फाक करिये की न करिये!!
जुर्में वफ़ा करतें हैं ,तेरी नफ़रत को आजमाएंगे!
दर्दे दिल सुनाएंगे ,इनायत करिये की न करिये !!
आईना बना के तुझको, रूबरू किया ज़िगर को!
तेरी तस्वीर है ज़िगर में सजाइये  की न सजाइये!!
दर्द के अंधेरे  रफ़्ता रफ़्ता आग़ोश  में लेने लगे!
अब जिन्दगी में चाँदनी रात करिये की न करिये !
मुंतशिर हुवा  ख़्वाबों का नगर ठहरे हुवे हैं  गम!
अलविदा से पहले सलाम कबूल करिये की न करिये!
    🍂🍂🍂🍂🍂🍂🍂🍂🍂🍂🍂🍂
    
                                           🌷ऊर्मिला सिंह
