Wednesday 26 September 2018

हाले दिल ...

दास्ताँने इश्क सुनायेंगे आज सुनिये  की न सुनिए!
हाले दिल सुनायेंगे,अश्फाक करिये की न करिये!!

जुर्में वफ़ा करतें हैं ,तेरी नफ़रत को आजमाएंगे!
दर्दे दिल सुनाएंगे ,इनायत करिये की न करिये !!

आईना बना के तुझको, रूबरू किया ज़िगर को!
तेरी तस्वीर है ज़िगर में सजाइये  की न सजाइये!!

दर्द के अंधेरे  रफ़्ता रफ़्ता आग़ोश  में लेने लगे!
अब जिन्दगी में चाँदनी रात करिये की न करिये !

मुंतशिर हुवा  ख़्वाबों का नगर ठहरे हुवे हैं  गम!
अलविदा से पहले सलाम कबूल करिये की न करिये!
    🍂🍂🍂🍂🍂🍂🍂🍂🍂🍂🍂🍂
   
                                           🌷ऊर्मिला सिंह

6 comments:

  1. वाह दी लाजवाब ....बहुत उम्दा 👌👌👌
    नमन आप को इतनी सुन्दर रचना लिखने के लिये 🙏🙏🙏

    ReplyDelete
    Replies
    1. हार्दिक धन्य वाद प्रिय नीतू जी

      Delete
  2. वाह दी लाजवाब! सच बहुत उम्दा से ख्याल सभी शेर शानदार।

    ReplyDelete
    Replies
    1. हार्दिक धन्य वाद प्रिय कुसुम

      Delete
  3. बेहतरीन गजल उर्मिला दी

    ReplyDelete
  4. हार्दिक धन्य वाद प्रिय अनुराधा जी

    ReplyDelete