Thursday 20 September 2018

यादों की घटा.....

यादों की घटा.......

आज यादों की घटा दिल पे छाई है!
नैनो की बारिष भी भिगोने आई है!!

भूल जाओ  हमे,ये हक तुम्हे दिया हमने!
मेरी बात और है रूह से इश्क किया हमने!!

आज फिर मुकम्मल चाँद नज़र आया है!
आज आँखो में अक्स तेरा उभर आया है!!

दिल जीतने की कला में माहिर तो न थे!
वादा निभाने का हुनर इश्क ने सिखाया है!!
                 ****0****
                                🌷उर्मिला सिंह




No comments:

Post a Comment